Sunday, August 31, 2014

खुशी कहाँ है ???

मानों  तो सब कुछ में  है,तुझे नहीं मिलती तो कमी तुझमे है.… 


खुशी  है... 

अपनों के प्यार में,माँ के बनाये आम के आचार में.…
 हर पहली चीज में पहली नौकरी पहली  सैलरी पहला  प्यार पहली  कार.… 
 बच्चे की पहली  हसी में,दिल को छूती  बात पर आँखों की नमी मे..... 

माँ के हाथ के खाने में,युही किसी ख्याल से मुस्कुराने में.…
पापा के घर जल्दी आ जाने में,बिन मौसम बरसात में नहाने में.……

महीनो पुरानी रखी चीज जब अचानक मिल जाये,जब तुम्हारे लगाये पोधे पर फूल खिल जाये।
सबके साथ टॉम एंड जेरी देखने में,यारो संग लम्बी लम्बी फेकने में … 
बहनो  संग बिना बात लड़ाई में,एग्जाम से एक दिन पहले रात की पढ़ाई में.........

क्लास में यारों  संग मिली सज़ा पर,उस गली में बार बार बहाने से जाना जिसमे है उसका घर... 
किसी हमदर्द क साथ युही पैदल चलने पर,खाली  हो जेब और रस्ते में पैसे  रूपए पड़े मिलने पर... 

पहली सैलरी से पापा को टाई देने पर,उसी टाई को देख पापा का गले लगा कर रोने पर.... 
हिम्मत करके पूछने पर जब  हाँ आये उसका जवाब,जब ड्राई डे पर मिल जाये शराब... 
नहाते नहाते गाना  गाने में,किसी अपने की सरप्राइज बर्थडे पार्टी सजाने में...

तत्काल में टिकट कन्फर्म पर,घरवालो के सामने एडल्ट एड् की शर्म  पर.... 
दोस्त की १२ बजे बर्थडे की कॉल में,धोनी के विनिंग शॉट में मेस्सी के गोल  में..... 
सर्दी में अदरक वाली चाय की,बिना लॉक के मिले वई-फ़ाई  की.....

कैंडी क्रश का लेवल जब आसानी से पार हो जाये,जब प्रेजेंटेशन पूरी ना होने पर बॉस ना आये.... 
ईद पर शिर के स्वाद में,नमकीन के प्लेट पर झपटा मेहमानो क जाने के बाद में.… 
सबको पीछे छोड़ पतंग लाने  में,माँ क पीटने पर उनसे ही लिपट जाने मे.. 

आपके यो यो हनी सिंह के रैप पर,जब जोक्स यारो के आये  व्हाट्सप्प पर....
इंडिया के पाकिस्तान को हराने की,तेरे क्रश का तुम्हे देख कर मुस्कुराने की...... 
फेसबुक पर जब फोटो पर 100 लाइक  आने से,जब ऑफिस से छूटी मिल जाये झुटे बहाने  से…

ये सब पढ़के आपके चहरे पर जो आई है, मेने वही खुशी  ब्लॉग लिखने मे पायी है…




  

No comments:

मामला मलाल का...

हम इंसान हमेशा और अच्छे या ज्यादा की ख़ोज में अपने ही ख्यालों को उम्मीदों की खाद देते रहते है। पर देखा जाए है तो ये एक चक्र ही मैं अपने अनुभ...